अनजाने में भी अपने क्रेडिट कार्ड से ये पांच काम करने से बचें
अगर आपके पास किसी भी कंपनी का क्रेडिट कार्ड हैं और आप उसका उपयोग करते हैं तब आप यही जानते हैं कि उस क्रेडिट कार्ड की लिमिट होती हैं। यह लिमिट समय के साथ बढ़ती भी जाती हैं। लेकिन कुछ विशेष हालत में यह लिमिट कंपनी के द्वारा घटा भी दी जाती हैं जिससे आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट कम हो जाती हैं। आईये जानते हैं ऐसी कौनसी परिस्तिथियाँ हैं ?
![]() |
| अनजाने में भी अपने क्रेडिट कार्ड से ये पांच काम करने से बचें |
भुगतान न करने पर
आप अपने क्रेडिट कार्ड का भुगतान कई बार बहुत लेट करते हैं तो ऐसी परिस्तिथी में बैंक आप पर ध्यान रख सकता हैं। बैंक यह देखता हैं कि क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने में असमर्थ हैं तो ऐसे में बैंक आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट कम कर देता हैं।
न्यूनतम बकाया भुगतान के बाद
कई बार ग्राहक क्रेडिट कार्ड के भुगतान में मिनिमम ड्यू वाली राशि जमा करके बाकि शेष राशि अगले महीने की क़िस्त में भरने की सोचते हैं। ऐसे में अगर आप बार बार ऐसे करते हैं तब बैंक आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट कम कर सकता हैं।
ज्यादा क्रेडिट कार्ड उपयोग में लेने पर
आपके पास जो क्रेडिट कार्ड हैं उसकी जो लिमिट मिलती है आप उतना अमाउंट उपयोग में लेते हैं, तो उसे क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो (CUR) कहते है। अगर आपका CUR ज्यादा हो जाता है तो इसका सीधा असर आपके क्रेडिट स्कोर और क्रेडिट कार्ड की लिमिट दोनों पर सम्पूर्ण रूप से पड़ता है।
जैसे अगर आपके क्रेडिट कार्ड पर 5 लाख रुपये की क्रेडिट लिमिट है और आपने केवल 50,000 रुपये खर्च करते हैं, तो आपका CUR 10 फीसदी होगा।
अगर आपको क्रेडिट स्कोर और क्रेडिट कार्ड की लिमिट दोनों बरकरार रखनी हैं तब आप क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो 30 फीसदी से कम ही रखना चाहिए।

.png)
No comments:
Post a Comment