अब क्रेडिट कार्ड से भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, जानिए प्रोसेस
देश के सबसे बड़े निजी बैंक ICICI के साथ साथ देश के अन्य बैंकों ने भी PayLater की सुविधा चालू कर दी हैं। ICICI बैंक का PayLater फीचर UPI पर एक प्री स्वीकृत ऑप्शन हैं। आप PayLater के साथ साथ UPI पर क्रेडिट कार्ड को उपयोग कर सकते हैं।
![]() |
| अब क्रेडिट कार्ड से भी कर सकते हैं UPI पेमेंट |
NPCI के अनुसार UPI पेमेंट पर क्रेडिट कार्ड जोड़ने की सुविधा BHIM UPI, Google Pay, Paytm और पैजेप app पर मिल रही हैं। ICICI बैंक के अलावा ऐक्सिस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ने इस सुविधा को रोलआउट किया है।
आईये जानते हैं क्रेडिट ऑन UPI को कैसे चालू करे
इस सर्विस को चालू करने के लिए यूपीआई एप्लीकेशन को खोले। फिर ऐड अकाउंट वाले ऑप्शन पर क्लिक करे। इसके बाद क्रेडिट ऐड ऑन यूपीआई वाले विकल्प पर क्लिक करने के बाद बैंक का नाम चुनें, जहां से आपने क्रेडिट ऑन यूपीआई प्राप्त किया है। फिर यूपीआई पर क्रेडिट कार्ड को जोड़ें और अपना सिक्योरिटी पिन सेट कर ले। अब क्रेडिट ऑन UPI चालू हो गया हैं।

.png)
No comments:
Post a Comment