अगर आपके पास हैं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड तो 30 जून से पहले करदे ये काम
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से पढ़ाई समाप्त कर चुके छात्र जिन्होंने ईएमआई जमा नहीं की है, ऐसे छात्रों पर विभाग सर्टिफिकेट केस करने की तैयारी में जुड़ चुका है। अगर आपको समय चाहिए तो 30 जून से पहले शपथ पत्र जमा कर दें।
![]() |
| अगर आपके पास हैं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड तो 30 जून से पहले करदे ये काम |
बिहार सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए एक बहुत ही फायदेमंद योजना लेकर आई है। इस योजना के अंतर्गत छात्रों को चार लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। बिहार के गरीब परिवार के छात्रों के लिए यह स्कीम स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के नाम से जानी जाती है जो बिहारी छात्रों के लिए वरदान मानी गयी है। लेकिन अब यह योजना बच्चों के गले की हड्डी बन गयी है क्योंकि सरकार इस योजना का लाभ लेकर पढ़ाई करने वाले छात्रों का पढ़ाई समाप्त होते ही ऋण चुकाने का एग्रीमेंट कर चुकी है।
जिस छात्र को पढाई करने के बाद नौकरी मिल गयी हैं तब वह अपनी क़िस्त हर महीने ऑनलाइन पोर्टल पर जमा कर सकता हैं। कितनी राशि जमा करवानी हैं वो आपने आपने ऑनलाइन पोर्टल पर देख सकते हैं और पेमेंट भी कर सकते हैं।
ऐसे में जो भी छात्र इस योजना से लोन की राशि का ईएमआई किस्त नहीं जमा कराते हैं तब ऐसे छात्रों के खिलाफ विभाग मामला दर्ज कर सकता है। इसके तहत विभाग ने लोन की राशि की ईएमआई जमा नहीं करने वाले छात्रों की लिस्ट भी तैयार कर ली है।
30 जून तक जमा कर दें शपथ पत्र
बिहार के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से पढ़ाई पुरी कर चुके छात्र जो लोन की राशि नहीं जमा कर रहे हैं। ऐसे हजारों छात्रों पर वित्त विभाग सर्टिफिकेट केस करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए छात्रों को विभाग ने 30 जून तक का समय दिया है। अगर आपने लोन की राशि की क़िस्त जमा नहीं करवाई हैं तो अपने पास के डीआरसीसी जाकर शपथ पत्र जमा करवा दें जिससे आपके ऊपर मामला दर्ज नहीं हो पायेगा।
जानिये शपथ पत्र कैसे बनवायें
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत जिन छात्र-छात्राओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शपथ पत्र लेना है, उन्हें https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in पर लॉग इन करने के बाद अपना शपथ पत्र की पूरी जानकारी देकर 100 रूपए के स्टॉप पेपर पर प्रिंट करवाकर 30 जून से पहले डीआरसीसी के वित्त विभाग में जमा करना होगा। इसके अलावा आप टोल फ्री नंबर – 18003456444 पर भी अधिक जानकारी ले सकते हैं।

.png)
No comments:
Post a Comment